2 और कोरोना पॉज़िटिव स्वस्थ होकर घरों के लिए रवाना

ऐक्टिव कोरोना मरीज़ों की संख्या हुई 3, सभी का स्वास्थ्य स्थिर
अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट
सुखद खबरों का सिलसिला जारी है। आज 2 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की। दोनो व्यक्तियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार अगले एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है। दोनो व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अमले एवं ज़िला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित कर दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बात कही गयी। इस प्रकार ज़िले में अब तक प्राप्त 72 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों में से 69 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 3 है, सभी का स्वास्थ्य स्थिर है। शीघ्र ही वे भी स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जाएँगे। ज़िला प्रशासन सभी नागरिकों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समस्त उपायों के अनुपालन की अपील करता है एवं अपेक्षा करता है कि सभी नागरिक ज़िम्मेदारी एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए, संक्रमण के नियंत्रण में शासन प्रशासन का सहयोग करेंगे।



