खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणरोजगार व्यापार दर्पण

ऑडनेंस फैक्ट्री को निगम बनाए जाने का विरोध।

9 अगस्त को मनाया जाएगा भारत बचाओ दिवस।



जबलपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत15 जून को वित्त मंत्री द्वारा ऑडनेंस व्यक्तियों के निगम बनाए जाने की घोषणा की गई थी जिसका 41 और नौ शक्तियों के 80000 कर्मचारियों ने विरोध किया है। केंद्रीय श्रम संगठन हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू जी ने नई दिल्ली से रक्षा विभाग की फेडरेशन ए आई डी ई एफ, आई एन डी डब्ल्यू एफ, बीपीएमएस द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन दिया है।  देशभर में फैले हुए कोविड-19 संक्रमण के दौरान दिनांक 15 जून को वित्त मंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के नाम पर ऑडनेंस फैक्ट्रीयों निगम बनाए जाने की घोषणा की गई थी। देश की 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के 80000 कर्मचारी ऑडनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण किए जाने के विरोध में 99% मतों से ऑडनेंस फैक्ट्रीयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का फैसला किया है। हिंद मजदूर सभा का हर कार्यकर्ता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस संघर्ष में साथ देगा। सिद्धू जी ने यह भी बताया है कि सेंट्रल ट्रेड यूनियनों द्वारा भारत का संवैधानिक प्रमुख होने के नाते महामहिम भारत के राष्ट्रपति को एक याचिका भेजी गई है याचिका में श्रम कानूनों में संशोधन, निगमीकरण, निजीकरण, विनिवेश, एफडीआई इत्यादि में रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए करोड़ों नागरिकों की जीविका के लिए समुचित प्रयास किए जाने पर बल दिया है। संभवतः इस तरह की याचिका श्रम संगठनों ने पहली बार महामहिम के समक्ष भेजी है। साथ ही सिद्धू जी ने बताया कि 9 अगस्त भारत छोड़ो दिवस को *भारत बचाओ दिवस* के रूप में एचएमएस की सभी यूनियनों द्वारा धरना प्रदर्शन के रूप में मनाया जाएगा। विगत दिनों कोयला क्षेत्र की यूनियनों द्वारा कमर्शियल माइनिंग के विरोध में 3 दिन की सफल हड़ताल की गई थी। कोल ब्लॉक की निविदा खुलने के दिन 18 अगस्त को भी कोयला यूनियन हड़ताल करेंगी। डिफेंस तथा कोयला क्षेत्र की हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सभी कर्मचारी साथियों से निगमीकरण, निजीकरण, श्रम कानूनों में बदलाव, एफडीआई इत्यादि मुद्दों पर आंदोलन का समर्थन करते हुए हर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मुकेश गालव, नवीन लिटोरिया, बीएन शुक्ला ने सभी कार्यक्रमों में समर्थन एवं सहयोग देने पर बल दिया। हिंद मजदूर सभा जबलपुर डिफेंस के नेम सिंह, शरद बोरकर, सुनील श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश जयसवाल, आशीष श्रीवास्तव, प्रभात रंजन, अमरीश सिंह, नितेश सिंह, विरेंद्र साहू, मिठाई लाल, रोहित यादव, राजा पांडे, उत्तम विश्वास, आशीष विश्वकर्मा, इत्यादि ने सभी कर्मचारियों से हर प्रदर्शन में जोर शोर से भाग लेने का आवाहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page