दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

नोहटा में मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई

दमोह। कोरोना संक्रमण में प्रचार प्रसार को रोकने जिला कलेक्टर तरूण राठी के निर्देश पर मास्क ना पहनने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही। गुरुवार को तेंदूखेड़ा सबडिवीजन क्षेत्र ग्राम नोहटा में मास्क ना पहनने वाले 19 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर, उन्नीस सौ रुपए वसूल किए गए। इसी प्रकार तेंदूखेड़ा में भी 25 लोगों पर कार्रवाई कर 2500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा सभी को हिदायत दी गई कि बाहर निकलने पर मास्क पहने एसडीएम भारती देवी मिश्रा ने कहा कि हम सब की सुरक्षा के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है, सोशल डिस्टेंस का पालन करना तथा बार-बार हाथ धोना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page