अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइल

5 अगस्त के दिन भगवान राम की पूरे देश में हो रही है विशेष पूजा

भूमि पूजन की पूर्व संध्या से ही अखंड रामायण का पाठ शुरू

जबलपुर। अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पूजन से पूरे देश, प्रदेश के साथ संस्कारधानी जबलपुर में भी भक्ति, हर्ष और उल्लास का वातावरण है और इस पावन अवसर पर नौदरा ब्रिज स्थित श्री हनुमान मंदिर में साँसद श्री राकेश सिंह द्वारा अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जो बुधवार को भूमिपूजन के समय तक पूर्ण होगा।

साँसद श्री सिंह ने हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन कर रामायण पाठ की शुरुआत की और सभी की खुशहाली की कामना की।

साँसद श्री सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के साथ ही पूरे देश को प्रेरणा मिलेगी और देश के आराध्य श्रीराम जी के मन्दिर की प्रतीक्षा जो 400 वर्षों से हो रही है वह समाप्त होगी। राकेश सिंह ने कहा यह युग परिवर्तन का समय है क्योंकि जिन श्रीराम के राज्य को आदर्श राज्य के रुप में पूरी दुनिया मानती है उनके भव्य मंदिर का निर्माण भूमिपूजन के साथ ही प्रारम्भ हो जाएगा और देश को चेतना और प्रेरणा स्थली के रूप में यह पवित्र स्थान प्रभु के दर्शन हेतु मिलेगा।

राकेश सिंह ने कहा आज जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्रीराम के मंदिर का भूमिपूजन करेंगे तो पूरा देश इस गौरवशाली क्षण से हर्षित होगा क्योंकि मंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में हमारे साधु संतों और कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है जिनने मंदिर निर्माण का सपना संजोया था आज उनका बलिदान अमर हो जाएगा।

राकेश सिंह ने कहा जहाँ पूरे देश मे हर्षोल्लास के माहौल है वही जबलपुर में भी श्री रामायण पाठ, श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुन का आयोजन मंदिरों, घरों में किया जा रहा है और इसी तारतम्य में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है जो भूमिपूजन के समय तक पूर्ण होगा।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व महापौर प्रभात साहू, दीपांकर बैनर्जी, अखिलेश जैन, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, आनंद मिश्रा, विकास पटेल, अजय पटेल पिंटू, नंदकुमार यादव, कौशल सूरी, सुरेन्द्र सैनी, संतोष झारिया, शशिकान्त सोनी, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि ने पूजन किया।

*नर्मदा मंडल में महाआरती का आयोजन :-* राममंदिर निर्माण के अवसर पर भाजपा नर्मदा मंडल द्वारा अनगढ़ महावीर मंदिर गोरखपुर में महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, काके आंनद, शरद गुप्ता, गोपाल गुप्ता उपस्थित थे।

*साँसद ने राममंदिर निर्माण हेतु अन्न त्याग करने वाली माताजी का दर्शन कर किया सम्मान*

जबलपुर। राममंदिर निर्माण के संकल्प के साथ 28 वर्षों से अन्न त्याग करने वाली जबलपुर निवासी श्रीमती उर्मिला चतुर्वेदी के दर्शन करने साँसद श्री राकेश सिंह विजयनगर स्थित उनके निवास पहुँचे और उन्हें शाल, श्रीफल देकर उनका आशीर्वाद लिया।

साँसद राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज जब मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है तो यह स्पष्ठ रूप से दिखाई देता है कि एक ओर साधु संतों का तप, कारसेवकों का  बलिदान फलीभूत हो रहा है वही बहुत बड़ी संख्या ऐसे साधको और तपस्वियों की है जिनने मंदिर निर्माण के लिए कठिन व्रत और संकल्प लिए है उनमें से एक माता जी श्रीमती उर्मिला जी है जिन्होंने 28 वर्षों से अन्न ग्रहण नही किया है। जबलपुर सांसद ने कहा की 82 वर्ष की आयु  पूर्ण कर चुकी माताजी को देखकर लगता है कि ऐसे ही तपस्वियों के कारण ही मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। राकेश सिंह ने कहा कि न जाने कितने लोग ऐसे है जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अन्न त्याग, चरण पादुका त्याग और जमीन पर सोने जैसे संकल्प लिए है ताकि मंदिर निर्माण प्रारम्भ हो सके उन सभी के संकल्प की पूर्ति होने का समय अब आ गया है।

राकेश सिंह ने हम जबलपुर वासियों के लिए भी गौरव की बात है कि माता जी उर्मिला चतुर्वेदी जैसे तपस्वी हमारे बीच है जिनके दर्शन कर आज हम धन्य हुए और उन पुण्यात्मा का आशीर्वाद पाकर सुखद अनुभूति हुई है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रभात साहू, दीपांकर बैनर्जी,  पंकज दुबे, अमर पटेल, रंजीत ठाकुर, दिनेश केवट उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page