डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर विकास मिश्रा ने नर्मदा नदी के घाटों का किया निरीक्षण

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने बुधवार को बिरसा मुण्डा स्मारक स्थल नगर पंचायत डिंडौरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बिरसा मुण्डा स्मारक स्थल की भूमि को चिन्हित कर बाउंड्रीवाॅल का निर्माण करने के निर्देश दिए। बिरसा मुण्डा स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण करने तथा स्थल की नियमित रूप से साफ-सफाई करने को कहा, जिससे बिरसा मुण्डा स्मारक स्थल साफ-सुथरा रहे। उन्होंने बिरसा मुण्डा स्मारक स्थल में उपद्रव करने वाले आसमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सालीवार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने बुधवार को नगर पंचायत डिंडौरी में नर्मदा नदी के घाटों का निरीक्षण किया, उन्होंने नर्मदा नदी के घाटों का सौंदर्यीकरण करने और नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए, नर्मदा नदी में अपशिष्ट पदार्थों का विसर्जन नहीं करने को कहा, उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के घाटों की नियमित रूप से साफ-सफाई करें। नर्मदा नदी के किनारे-किनारे स्थित अपशिष्ट पदार्थाें को कूड़ेदान में डालें, जिससे नर्मदा नदी का जल साफ-सुथरा रहे। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सालीवार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page