डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर,युवाओं ने निकाली वाहन रैली

आतिशबाजी व रंग गुलाल लगाकर किया खुशी का इजहार

डिंडोरी। राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से जहां पूरे देश मैं खुशी का माहौल है और लोग अपनी-अपनी तरह से खुशी का इजहार कर रहे हैं।इसी क्रम में जिले के कुकर्रामठ गांव के युवाओं द्वारा वाहन रैली निकालकर खुशी का इजहार किया गया।रैली के दौरान जय जय श्रीराम के नारे भी युवाओं द्वारा लगाए जा रहे थे,लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।राम मंदिर निर्माण कार्य में भूमि पूजन का कार्य शुरू हो जाने से ग्रामीण अंचलों के लोगों में भी खुशी नजर आ रही थी।गौरतलब है कि लंबे समय से राम मंदिर बनने की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही थी,लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो पाया,जिसका लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page