जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विद्यालयों में योग कार्यक्रम हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम सिहोरा तहसील के सभी संकुल सहित सभी विद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम में कक्षा सातवीं से ऊपर पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सम्मिलित किया गया है। आयोजित कार्यक्रम सुबह 6,20 से शुरू होकर सभी सहभागी की उपस्थिति पर योग कार्यक्रम किया गया। रेडियो द्वारा सुबह 6:30 से 6:40 मुख्यमंत्री संदेश प्रसारण। सुबह 6:40 से 7:00 तक प्रधानमंत्री संदेश प्रसारण। सुबह 7:00 बजे से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सामान्य योग अभ्यास और प्राणायाम। और सुबह 7:45 बजे आभार के साथ कार्यक्रम समापन किया गया।



