खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

समलैगिक संबंधो के आरोप के चलते युुवक ने लगाई फाँसी, लिख गया सुसाइड नोट

 जबलपुर। जबलपुर जिले के थाना सिहोरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक – 2 हनुमान गड़ी जेल रोड रहवासी 21 वर्षीय लड़के ने प्लास्टिक पाइप में चुनरी से लगाई फाँसी । सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 2 रहवासी हनुमान गड़ी जेल रोड के दीपक पाटकर पिता नरेंद्र उम्र 21 वर्ष ने अपने घर में क्षत मे लगे पाइप में लगाई फांसी । दो माह पहले 377 की कार्यवाही हुई थी । इस घटना की जानकारी जैसे ही दोपहर के समय मृतक की बहन ने देखी देख कर हैरान रह गई ।कि इस तरह से आखिर दीपक ने क्यों ऐसा कदम उठाया । जबकि रक्षाबंधन के कुछ ही दिन हुये  थे राखी बढ़ाये इस  घटना की जानकारी सिहोरा पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना इसकी बहन मनीषा पाटकर ने दोपहर 1 से 2 बजे के बीच दी । पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुये घटना स्थल पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा और घटना स्थल पर पंचनामा बनाकर शव को सिहोरा सिविल अस्पताल पीयम के लिये भिजवाया पीयम होने के बाद शव को परिवार के हवाले किया गया ।
 घटना केे पास मिला मृतक का सुसाइड नोट 
इस घटित घटना को लेकर पुलिस बारिकी से जाँच कर रहीं हैं । जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती कुछ कहा नहीं जा सकता हैं ।
विवेचक एस आई महेंद्र जाटव , आरक्षक परम जीत , आरक्षक सन्तोष यादव ,आरक्षक सुमित 
उपस्थित रहे ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page