बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

गणेश उत्सव, जन्माष्टमी, मोहर्रम आदि त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे

स्वतंत्रता दिवस सीमित रूप से मनाया जाएगा

     बालाघाट| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए आगामी गणेश उत्सव, मोहर्रम, जन्माष्टमी आदि त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे। गणेश प्रतिमाएं सार्वजनिक रूप से स्थापित नहीं का जा सकेंगी तथा जन्माष्टमी एवं मोहर्रम पर जुलूस व ताजिए नहीं निकाले जा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से कहा है कि वे घर पर ही इन त्यौहारों को मनाएं। पूजा स्थलों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं हो। इस बार स्वतंत्रता दिवस भी सीमित रूप से मनाया जाएगा। कहीं भी भीड़ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज, जो स्वेच्छा से घर पर ही रहना चाहते हैं तथा जिनके घर में पर्याप्त व्यवस्था है, के ‘होम आइसोलेशन’ को बढ़ावा दिया जाए। ‘होम आइसोलेशन’ के दौरान नियमित रूप से इलाज एवं मॉनीटरिंग की अच्छी व्यवस्था की जाए।  वीडियो कान्फ्रेंस में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page