दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

12 वार्ड कंटेनमेंट क्षेत्र और बफर जोन मुक्त

कलेक्टर ने किया आदेश जारी

दमोह । नगर के मागंज वार्ड नंबर 6 जगजीवनराम वार्ड -16, सिविल वार्ड नंबर- 4 जागृति स्कूल के पास, सिविल वार्ड नंबर 4 पारस जैन मंदिर, सिविल वार्ड नंबर 4, सिविल वार्ड नंबर 6 नेमी नगर, सिविल वार्ड नंबर नंबर 8 टंडन बगीचा डिग्री कॉलेज के बाजू से, जटाशंकर कॉलोनी बजरिया वार्ड 6, जबलपुर नाका पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने, महावीर वार्ड न. 22 पुराने थाने के पास, असाटी वार्ड नंबर एक विशाल मेगा मार्ट के पीछे, मागंज वार्ड न.4 मलैया मील के पास, मागंज वार्ड -6 फ्लाईओवर के नीचे के कंटेनमेंट जोन में अंतिम मरीज पाये जाने से 14 दिन पूर्ण हो जाने तथा क्षेत्र में कोई भी कोविड-19 का नवीन प्रकरण नहीं पाये जाने पर कलेक्टर तरूण राठी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नगर सम्बन्धित क्षेत्र बफर जोन घोषित करने संबंधी आदेश को निरस्त करते हुये उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र, बफर जोन से मुक्त घोषित कर दिया है। ज्ञातव्य है दमोह नगर के मागंज वार्ड नंबर 6 जगजीवनराम वार्ड -16, सिविल वार्ड नंबर- 4 जागृति स्कूल के पास, सिविल वार्ड नंबर 4 पारस जैन मंदिर, सिविल वार्ड नंबर 4, सिविल वार्ड नंबर 6 नेमी नगर, सिविल वार्ड नंबर नंबर 8 टंडन बगीचा डिग्री कॉलेज के बाजू से, जटाशंकर कॉलोनी बजरिया वार्ड 6, जबलपुर नाका पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने, महावीर वार्ड न. 22 पुराने थाने के पास, असाटी वार्ड नंबर एक विशाल मेगा मार्ट के पीछे, मागंज वार्ड न.4 मलैया मील के पास, मागंज वार्ड -6 फ्लाईओवर में कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने से पॉजीटिव केस के घर को ईपिसेंटर घोषित करते हुये चिन्हित क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया व इससे लगे 100 मीटर परिधि के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गथा था। उन्होंने निर्देशित किया है कि संबंधित विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी आगामी 14 दिनों तक संबंधित क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य निरंतर कराते हुये नये संदिग्ध अथवा पुष्ट केस के संबंध में निगरानी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page