दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

ट्रक व डस्टर कार की जोड़दार भिड़ंत

दमोह । नोहटा थानांतर्गत दमोह जबलपुर स्टेड हाइवे के नोहटा पुल के समीप मोड़ पर रविवार की सुबह 9 बजे ट्रक व डस्टर में जोड़दार भिड़ंत हो जाने का घटना क्रम सामने आया। इस हादसे में क्षतिग्रस्त डस्टर में सवार इन्द्रना पनागर निवासी महिला पुरुष बच्चो सहित 4 लोग के घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी अनुसार डस्टर कार सवार लोग इन्द्रना पनागर से बड़ा मलहरा छतरपुर के लिए जा रहे थे। वही दमोह से जबलपुर जा रहे ट्रक से नोहटा पुल के समीप मोड़ पर दोनों में सीधी भिंड़त हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि डस्टर कार बोनट के परखच्चे उड़ गए। वही ट्रक के चालक व परिचालक घटना स्थल से फरार बताए जाते है। घटना स्थल पहुंची नोहटा पुलिस ने कार में फसे घायलों को निकालकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page