पेशेंट के परिजनों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाए: कलेक्टर

स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक संपन्न दिए गए अहम दिशा निर्देश
दमोह । कलेक्टर तरुण राठी ने जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि जो पेशेंट निकला है, उसके परिवार को संस्थागत कोविड़ केयर सेंटर में रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा है कि मरीज के नजदीकी कांटेक्ट को होमकोरेन्टीन कराया जाए और उस पर महिला बाल विकास के कर्मचारी-अधिकारी निगरानी सुनिश्चित करेंगे। जिस व्यक्ति परिवार को कोरेन्टीन किया गया है। वह इस के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराए। साथ ही कलेक्टर तरुण राठी ने कहा है कि कोविड़ केयर सेंटर में व्यवस्थाएं बेहतर सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान राठी ने सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों से उनके क्षेत्र में गतिविधियों की पूर्ण जानकारी ली। साथ ही कहा कि अधीनस्थ अमला सतर्कता से काम करें। आयोजित इस बैठक में एसडीएम गगन बिसेन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



