अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले में कोरोना का कहर जारी

कोतमा में 2 एवं संजयनगर में 1 व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर

शहडोल मेडिकल कॉलेज से प्राप्त 120 रिपोर्ट में से 3 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 2 पुरूष (उम्र- 32 एवं 57 वर्ष) एवं 1 महिला (उम्र-24 वर्ष) शामिल है। उक्त में से 1 पुरूष (उम्र- 57 वर्ष) संजयनगर का निवासी है, जिनके द्वारा खाँसी की शिकायत पर फ़ीवर क्लीनिक में सम्पर्क किया गया, जहाँ पर उनके सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए। शेष 2 कोतमा वार्ड नं-3 के निवासी हैं। जो कि विगत दिनो रायपुर से यात्रा करके लौटे हैं। इस प्रकार ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 6 हो गयी है।

 रिपोर्ट प्राप्त होते ही संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी संक्रमितों का स्वास्थ्य स्थिर है। सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा कोतमा वार्ड नं-3 एवं संजय नगर की व्यावहारिक सीमा को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक कांटैक्ट्स के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page