जिले के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

नरसिंहपुर जिला ब्यूरो प्रशांत कुर्मी।
सत्र 2020- 21 के लिए जिले के सभी शासकीय आईटीआई नरसिंहपुर, गाडरवारा, गोटेगांव व तेंदूखेड़ा में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके लिए आवेदक द्वारा स्वयं ऑनलाइन या एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2020 है। पोर्टल पर पंजीयन, आवश्यक त्रुटि सुधार व च्वाइस फिलिंग के लिए आवेदक को निर्धारित पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था- आईटीआई नरसिंहपुर ने दी है। उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक सभी पात्र उम्मीदवारों को नियत समयावधि में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों को ही सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन करवाने की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थी पंजीयन के लिए स्वयं के अथवा अन्य किसी इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग कर सकते हैं। इस सिलसिले में स्टेशन रोड नरसिंहपुर पर न्यू बस स्टेंड के पास केन्द्रीय जेल के सामने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था- आईटीआई में सम्पर्क किया जा सकता है।



