नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
चंद घण्टे की बारिश में सड़क हुई गायब


नरसिंहपुर जिला ब्यूरो प्रशांत कुर्मी। नरसिंहपुर के गाडरवारा शिवाजी वार्ड खप्पर वाले हनुमानजी मन्दिर के ठीक सामने सीसी रोड पर जरा सी बारिश के बाद कीचड़ मिट्टी और पानी भर जाता हैं जिससे रोज़ाना आने वाले दर्शनार्थियों को व वार्ड वासियो को काफी परेशानी का सामना कर निकलना पड़ता है परंतु इस समस्या का स्थायी निदान वर्षो में भी नगर पालिका नही कर पाई इससे कछुआ चाल कार्यप्रणाली उजागर होती नजर आती है जिम्मेदार मौन समस्या समाधान करेगा कौन?



