दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने संदीप पटेल को दी शुभकामनाएं

दमोह। नगर हटा मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम डौली निवासी संदीप पटेल पिता दीप नारायण पटेल ने यूपीएसी के एग्जाम में 464 वी रैंक हासिल का जिले का नाम रौशन किया है। इसी को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर तरुण राठी ने दमोह कार्यालय में संदीप पटेल की सफलता को लेकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संदीप पटेल ने कहा कि मेरा युवाओ के लिए यही संदेश रहेगा कि आप लगन से एक गोल बनाकर तैयारी करते रहे। किसी भी एग्जाम के लिए स्मार्टनेस स्ट्रेटिजी भी बहुत जरूरी होती है। स्मार्ट स्ट्रेटिजी का पहला स्टेप एग्जाम क्या है, उसको समझना एग्जाम की अप्रोच को समझना, अगर आपने एग्जाम की प्रकृति को समझ लिया और उसके बाद आपने एक से डेढ़ वर्ष सिंसियर होकर तैयारी करते है तो एग्जाम निकाल सकते है इसलिए पहला काम जो आपको करना है, उस एग्जाम की प्रकृति को समझना और उसके बाद लगन परिश्रम से पढ़ाई करना तैयारी करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page