मध्य प्रदेशसतना दर्पण

आमजन में विश्वास,अपराधियों में भय

थाना उचेहरा जिला सतना में घटित अंधी हत्या का खुलासा

एसपी त्रिपाठी जिला सतना। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी , सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती हीतिका बासल के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद रविशंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन पर प्रशिक्षू उप पुलिस अधीक्षक आशुतोष् पटेल व थाना प्रभारी उचेहरा निरीक्षक के0के0शर्मा के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा सतत प्रयास करते हुए अन्धी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता अर्जित की गई। 01.08.2020 को ग्राम बडखेरा निवासी दिलीप तिवारी उर्फ भूरा पिता रामभगवान तिवारी उम्र 35 साल की घर के बाहर खाट में सोते हुए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डण्डा से मारपीट कर चेहरे में ( वाइटल पाटर्स) पर गभीर चोट पहॅुचाकर हत्या कर दी गई थी । जिस पर थाना उचेहरा में मर्ग कायम कर पंचायतनामा कार्यवाही एवं मृतक के शव का पी0एम0 कराया गया तत्पश्चात थाना उचेहरा मे अज्ञात आरोपियों के विरूद् हत्या का प्रकरण पंजीबद् कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सतना रियाज इकबाल द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी व गिरफतारी हेतु थाना उचेहरा के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ—साथ प्रशिक्षू उप पुलिस अधीक्षक आशुतोष पटेल , उप निरीक्षक सुधाशु तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं उप निरीक्षक विक्रम पाठक थाना प्रभारी सिंहपुर , उप निरीक्षक विक्रम आदर्श थाना प्रभारी धारकुण्डी व सायबर सेल को लगाया गया।जिनके द्वारा लगातार अनुसंधान व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के हरसम्भव प्रयास किए गए तथा अनुसंधान दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक व उसके परिवार का कुछ लोगो से जमीनी विवाद के कारण रंजिश होने की बात प्रकाश में आई , जिस पर संदेहियों को चिन्हित किया जाकर उनसे पृथक—पृथक मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछतॉछ की गई । पूछतॉद के दौरान संदेहियों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु बताए गए , जिसके आधार पर सुनीता यादव , मोनू कोल , राकेश यादव , लवलेश कोल , रामशरण यादव उर्फ लख्खा एवं राजन यादव को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर बारीकी से पूछतॉछ की गई , जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपी रामशरण उर्फ लक्का ने बताया कि उसकी एवं लाला की पत्नी सुनीता की पूर्व् से मृतक से रंजिश चल रही थी जिसमेें सुनीता अक्सर कहती थी कि दिलीप उर्फ भूरा को खत्म कर दो तो नही तो हमारे पूरे परिवार को खत्म कर देगा यही बात फोन पर भी करती थी । दिनांक 31.07.2020 की रात्रि में आरोपीगण एक राय होकर मृतक दिलीप तिवारी के गृह ग्राम पहॅुचे तो मृतक घर के बाहर चारपाई पर गहरी नीद मे सो रहा था तो मौका पाकर मृतक के पास पहॅुचकर मृतक के हाथ पैर पकडकर एकाएक लाठी से चेहरे में नाक , मुॅह आदि में गंभीर चोट पहॅुचाकर हत्या किए है तथा घटना घटित करने के बाद भाग गए थे।
गिरफतार शुदा आरोपियों द्वारा मृतक व उसके परिवार के लोगो के साथ पुराना जमीनी विवाद व रंजिश के कारण मौका पाकर घटना दिनांक को लाठी से चेहरे में चोट पहॅुचाकर हत्या करना।

  1. सुनीता यादव पत्नी हेमराज यादव उम्र 35 साल निवासी सोनवर्षा थाना उचेहरा
  2. मोनू कोल पिता रामचरण कोल उम्र 34 साल निवासी टिकरिया मारकुण्डी जिला चित्रकूट उ0प्र0
  3. राकेश यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 21 साल निवासी सोनवर्षा कारीगोही थाना धारकुण्डी
  4. लवलेश उर्फ कमलेश कोल पिता लाला कोल उम्र 24 साल निवासी सोनवर्षा थाना उचेहरा
  5. रामकरण यादव उर्फ लख्खा पिता संतोष यादव उम्र 20 साल निवासी सोनवर्षा थाना उचेहरा
  6. राजन यादव पिता रामपाल यादव उम्र 24 साल निवासी सोनवर्षा थाना उचेहरा।

गिरफतार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डण्डा , खून अलूदा कपडे व मोबाइल फोन जप्त किया गया है । आरोपी राकेश यादव के विरूद थाना धारकुण्डी में अपराध क्रमांक 73/20 धारा 379 ता0हि0 के प्रकरण में फरार थी जिसकी तलाश की जा रही है। जिसमें आरोपी द्वारा तीन नग भैस व एक नग पडवा कीमती करीबन 40000 रूपये का चोरी किया गया था । प्रकरण के गिरफतार अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी एकत्रित की जा रही है । प्रशिक्षू उप पुलिस अधीक्षक आशुतोश पटेल , निरीक्षक के0के0शर्मा थाना प्रभारी उचेहरा , उप निरीक्षक आकाश बागडे थाना उचेहरा , उप निरीक्षक सुधाशु तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाइन , उप निरीक्षक विक्रम पाठक थाना प्रभारी सिंहपुर , उप निरीक्षक विक्रम आदर्श थाना प्रभारी धारकुण्डी , उप निरीक्षक एन0पी0मिश्रा उनकी सहयोगी अधिकारी/कर्मचारी एवं एवं डॉ0 एफ0एस0एल0 एवं उनकी टीम , सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

पुलिस अधीक्षक महोदय सतना रियाज इकबाल उक्त टीम को ₹10000 के नगद इनाम से करेंगे पुरस्कृत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page