दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

ऐक्सिस बैंक ने दिए 500 मास्क


मंगलवार तक 3676 बिना मास्क लगाने वालों पर हुई कार्यवाही

दमोह । मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नागरिकों में मास्क लगाने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक नगरीय निकाय में 1 अगस्त से 14 अगस्त तक “एक मास्क अनेक जिंदगी” जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मार्गदर्शन जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी द्वारा किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को 500 मास्क एक्सिस बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक शैलेंद्र ताम्रकार एवं सेल्स मैनेजर आशीष साहू द्वारा नगर पालिका दमोह को दिए गए। जो कि जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में शैलेंद्र ताम्रकार ने बताया कि इस कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क बेहद जरूरी है लेकिन कुछ लोग मास्क नहीं खरीद पाते हैं। हमारा उद्देश्य उन तक मास्क पहुचाना है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे ने बताया कि मंगलवार तक 3676 लोग जो मास्क नही लगाए थे। उन पर दंडात्मक कार्यवाही की गई। जिससे नगर पालिका को 3,67,600 रुपए प्राप्त हुए एवं नागरिकों से अपील की है कि बिना मास्क के घर से ना निकले क्योंकि अभी हमारे द्वारा मास्क बांटे जा रहे हैं और चालान भी किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर जरूरतमंद तक मास्क पहुंचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page