दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

लोक चित्रकला से स्वच्छता संवाद द्वारा दिये जा रहे संदेश

दमोह । शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे गंदगी मुक्त अभियान के तहत लोक चित्रकला से स्वच्छता संवाद द्वारा ग्रामीण जनों की सहभागिता का कार्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा के निर्देशन में एवं सीईओ जनपद आरके चौबे के मार्गदर्शन में ब्लॉक समन्वयक अनिता गौतम द्वारा जनपद के ग्रामीण अंचलों में संपादित कराया गया। साथ ही अन्य गतिविधियों में वृक्षारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण एवं पृथक्करण, कोविड-19 से संबंधित, लिखित गए नारों द्वारा जन जागृति कराई जा रही है। ग्रामीण जन उत्साह पूर्वक उक्त गतिविधियों में अपना योगदान दे रहे है। ग्राम पंचायत मोटा में लोक कला से चित्रकला संवाद, ग्राम पंचायत हिग्वानी, गदोला, खाडे निबोरा कला एवं सेगोन में वृक्षारोपण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के निपटान का कार्य जनपद पंचायत अमले के साथ ग्रामीण वासियों द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page