मोबिलिटी सपोर्ट वाहनों की निविदा शर्त बदली

सतना। स्वास्थ्य विभाग में मोबिलिटी सपोर्ट वाहनों की निविदा शर्तों में मनमाने तरीके से बदलाव का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने ज्योति मार्केटिंग के नाम से एक फार्म से मिलीभगत कर मोबिलिटी सपोर्ट वाहनों का ठेका देने शासन की निर्धारित गाइडलाइन ही बदल दी। आरोप है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने ज्योति मार्केटिंग नाम की फर्म से मिलीभगत के चलते जानबूझकर तीसरी निविदा का प्रकाशन नहीं कराया । केवल ऑनलाइन निविदा जारी की गई जिससे किसी को पता ही ना चले और निविदा में भाग लेने वाली इकलौती फर्म को टेंडर दे दिया जाए। इसी प्रकार गाइडलाइन की कंडिका क्रमांक 9 में दो करोड़ पचास हजार के टर्न ओवर में बदलाव किया गया है। मामले की शिकायत कलेक्टर से दर्ज करा निविदा प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की गई है।



