डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बुधवार को जिले भर में 7 हजार 591 लोगों का हुआ टीकाकरण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले भर में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है, ग्रामीण अंचलों में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बताया गया कि शासन प्रशासन द्वारा जिले भर में बनाए गए चिन्हित वैक्सीन सेंटरों में लोगों की भीड़ नजर आ रही है,कई वैक्सीनेशन सेंटर में तो वैक्सीन की डोज ही खत्म होने की जानकारियां मिली है। गौरतलब है जिले के ग्राम पंचायतों में अब वृद्धजनों से लेकर युवा वर्ग के प्रत्येक नागरिकों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी अनुसार टीकाकरण अभियान के इसी क्रम में कल 14 जुलाई को समय लगभग 3 बजे तक 7 हजार 591 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका था, जिले के कई वैक्सीनेशन सेंटरों में लोगों की हल्की भीड़ नजर आई,जिससे कई लोग वैक्सीन की डोज नहीं लगवा पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page