दमोह दर्पणमध्य प्रदेश
जलाशय पट्टे पर दिये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित

दमोह। जनपद पंचायत हटा अंतर्गत स्थित सिचाई जलाशयों यथा कचौरा जलाशय रनेह जिसका औसत जलक्षेत्र 20.70 हेक्टेयर है, को मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर दिये जाने हेतु 24 अगस्त 2020 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र कार्यालय जनपद पंचायत हटा में कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकेंगे। जनपद पंचायत हटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बताया विस्तृत बिंदु कार्यालय के सूचना पटल पर दर्शित है एवं विस्तृत जानकारी कार्यालय जनपद पंचायत हटा एवं कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला दमोह से प्राप्त की जा सकेगी।



