दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

चिटफंड कंपनियों संबंधी समस्याओं का निवारण शिविर

दमोह। जिले में मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देशों के तहत चिटफंड कंपनियों के आमजनों के प्रकरणों के निराकरण हेत जिला मुख्यालय सहित सभी थानों में शिविर आयोजित किये गये है यह बात आज कलेक्टर श्री राठी ने कही। श्री राठी पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में चिटफंड कंपनियों के प्रकरणों के निराकरण शिविर में शिकायतकर्ताओं की बातें व सम्सयाएं सुन रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान और एडीशनल एसपी शिवकुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर तरूण राठी ने कहा चिटफंड कंपनियों ने आमजन के पैसे एकत्रित किये हैं पर समय पर उनका भुगतान नहीं किया और काम छोड़कर के चली गई हैं। इन शिकायतो के सबंध मे शिविर आयोजन किया जा रहा हैं। श्री राठी ने कहा मुख्यत: दो प्रकार की कंपनियों की शिकायतें सामने आई हैं। जिनमें सहारा इंडिया और फ्युचर मेकर शामिल है। उन्होंने कहा दोनो कंपनियों की शिकायतें एकत्रित की जायेगी उसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमन्त चौहान ने कहा आज चिटफंड कंपनियों के निवारण शिविर का आयोजन दमोह जिले के सभी थानों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यायलय में आयोजित किया जा रहे हैं। शिविर मे अवैध चिटफंड कंपनिया द्वारा लोगो के पैसे भुगतान समय पर नही करने, उनके साथ धोखाधड़ी करने आदि से सबंधित शिविर मे लोग अपनी शिकायत कर सकें। जिसे पंजीवद्ध करके उन शिकायतों पर कार्यवाही करके लोगो का पैसा उनको वापिस कर सकें इस हेतु यह शिविर आयोजन कर जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा पूर्व मे यह शिविर का आयोजन लॉकडाउन की वजह से आयोजित नही किया जा सका। श्री चौहान ने कहा यह शिविर जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से यह शिविर जिले मे आयोजित किये गये हैं। उन्होंने कहा लोग अपनी शिकायतें इस शिविर मे रखें जिन पर परीक्षण कर उनका निवारण किया जायेगा। जनता का पैसा उन्हें वापिस करवाया जायेगा। इस अवसर पर शिकायत कर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page