पिकअप बोलेरो में जोरदार भिड़ंत

बैतूल-इंदौर हाईवे बेरियर नाका खेड़ी सावलीगढ़ के समीप हादसा एक की मृत्यु छ: घायल
बैतूल। खेड़ी सावलीगढ़ चौकी प्रभारी जागृति साहू ने बताया कि आज सुबह लगभग 8:00 बजे चने से भरी एक पिकअप बैतूल मंडी जाते वक्त बोलेरो के आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियां बहुत अधिक क्षतिग्रस्त हो गई तथा बोलेरो में राजस्थान का एक परिवार बैठा था जिसमें 5 सदस्य थे उन सभी पांचों सदस्यों में को मामूली चोटे आई है जो जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है तथा भीमपुर से आ रही पिकअप में भीमपुर के पास गुरुवा पिपरिया निवासी नितिन सूर्यवंशी की मृत्यु हो गई तथा उनके साथ जो और एक और पिकअप में सवार था उसे मामूली चोटे आई है बेतूल से इंदौर हाईवे बेरियल नाका खेड़ी सावलीगढ़ के समीप आज सुबह 8:00 बजे के करीब हुई है घटना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को जिलाचिकित्सालय पहुंचाया तथा घटना की जांच प्रारंभ की घटनास्थल से वाहनों को साइट कर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया गया।



