शाला प्रांगण में कराया जा रहा सुलभ काॅम्पलेक्स का निर्माण

जनपद डिंडोरी अंतर्गत पलकी प्राथमिक स्कूल का मामला
डिंडोरी/शाहपुर। जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पलकी में शाला प्रबंधन समिति ने पंचायत के सरपंच पर मनमानी पूर्वक सुलभ कंपलेक्स निर्माण कार्य कराए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं,परेशान शाला प्रबंधन समिति ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है। बताया गया कि स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत गांव गांव में सार्वजनिक सुलभ कंपलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है,पलकी पंचायत द्वारा प्राथमिक स्कूल प्रांगण में ही सुलभ कंपलेक्स का निर्माण कर कराया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं सहित स्कूली स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत के अंतर्गत बस स्टैंड पर काम्पलेक्स का निर्माण कार्य करया जाना था, लेकिन सरपंच एवं उप सरपंच के द्वारा शाला प्रबंधन समिति तथा विभाग की अनुमति लिये बगैर ही स्कूल के खेल मैदान में काम्पलेक्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं की माने तो इसी प्रांगण में आंगनबाड़ी केन्द्र है तथा इसी मैदान में स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चे खेलते कूद करते है,जहाँ काम्पलेक्स बनने से गंदगी होगी जिससे बच्चों के स्वास्थ पर भी असर पड़ेगा।



