मध्य प्रदेशसतना दर्पण

अभिनव सिंह मनोनीत हुए सुभाष सेना के जनपद प्रमुख

सवांददाता जयदेव विश्वकर्मा सतना
सतना। सुभाष सेना के प्रान्तीय प्रमुख एड.अनुराग चन्द्र गोयल की अनुशंसा व सहमति से सतना के युवा समाजसेवी अभिनव सिंह दिखित को संगठन के जनपद प्रमुख, युवा विंग (जिला सतना) के पद पर मनोनीत किया गया। अपनी नियुक्ति पर सुभाष सेना के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये अभिनव सिंह दिखित ने कहा कि आज़ादी के 72-73 वर्षों बाद भी अभी आज़ादी का लाभ देश के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच सका है। हमारा सरकारी तंत्र तथा ब्यूरोक्रेसी अनेक अनियमितताओं, लालफीताशाही व भ्रष्टाचार में डूबकर जर्जर व लचर हो चुकी हैं। राजनैतिज्ञ वोटों के लालच में कड़े कदम उठाने से डरते हैं। अतः इस व्यवस्था परिवर्तन के लिये एक गैर राजनैतिक संगठन जिसे सत्ता का लालच न हो आगे आना होगा। सुभाष सेना की विचारधारा व सिद्धांत इसी दिशा की प्रेरणा देनेवाले हैं। अभिनव सिंह दिखित की नियुक्ति पर सुभाष सेना के प्रदेश संचालक (युवा विंग) सुशान्त राज सक्सेना एवं गौरव शुक्ला, रोहित सिंह,अभिलाष सिंह दिखित,सौहार्द देव सिंह बघेल, शिवांश प्रताप सिंह बघेल, विकास मिश्रा बेटू,निक्की यादव,अभिलाष यादव, शैलेश यादव, कान्हा श्रीवास्तव, अंकित चौरसिया, श्रेयांश श्रीवास्तव, यश सराफ, आयुष अग्रवाल, अर्पित श्रीवास्तव,प्रत्यूष प्रताप सिंह, अभिलाष सिंह दिखित एवं शरद वाधवानी,ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page