मध्य प्रदेशसतना दर्पण

गरीब की रसोई से लेकर चन्द्रयान तक का कार्य श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं

सवांददाता जयदेव विश्वकर्मा सतना

सतना। सांसद गणेश सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि आजादी के बाद 2014 में जो सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जब से काम संभाला तब से गरीब आदमी की रसोई से लेकर अतंरिक्ष मेें चन्द्रयान तक एक साथ देष काम करता दिखाई दे रहा है, 2014 से जो देष के चहुमुखी विकास तथा मूलभूत परिवर्तन एवं सुधार की दिषा में जो प्रयास किये गये वह अब मूर्तरूप लेने की स्थिति में पहुंच रहे है, ऐसा लगता है कि अगर ऐसे प्रयास 1950 में बनी पहली सरकार के समय से यदि इस दिषा में देष को ले जाने का कार्य प्रारम्भ किया जाता तो देष दुनिया का सिरमौर बन जाता, यह आकलन इसलिए जरूरी है क्योंकि देष अब अपनी आजादी के 75 वर्ष के नजदीक पहुंच रहा है। सांसद श्री सिंह ने कहा है कि देष को समस्याओं की विरासत आजादी में मिली थी, कठिन चुनौती मिली थी उस समय महात्मा गांधी जी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा0 राममनोहर लोहिया जी ने सभी तरह की समस्याओं का समाधान भी बताया था, लेकिन प्रयास न होने के कारण समस्यायें सुलझने की बजाय उलझती चली गई और देष पिछड़ता चला गया, कभी यह देष विष्व में सोने की चिड़िया के रूप में खाद्यान निर्यात में, कपड़ा निर्यात में पहचान बनाया था, आज देष सभी तरह की सभी क्षेत्रों में कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान कर रहा है।गांधी जी ने ग्राम स्वराज, सरदार पटेल ने अखण्ड भारत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अत्योदय, डा0 राममनोहर लोहिया जी ने सामाजिक न्याय, बाबा साहब अम्बेडकर जी ने संविधान में मौलिक अधिकार दिये, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इन सभी महापुरूषों के बताये मार्ग को लेकर देष को आत्मनिर्भर बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं वे कहते है रामराज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम, कन्याकुमारी से चिरमवानी तक, कोटेष्वर से कामाख्या तक, जगन्नाथ से केदारनाथ तक, सोमनाथ से काषी विष्वनाथ तक समेत षिखर से श्रवणबेल गोला तक, वोधगया से सारनाथ तक अमृतसर सहेब से पटना साहिब तक, अंडमान से अजमेर तक लक्ष्यदीप से लेह तक, देष के चारों दिषाओं में सभी वर्गो में सरकार की उपलब्धियां दिखाई दे रही है। इसे कहते है कि देष आगे बढ़ रहा है।सांसद श्री सिंह ने कहा कि गरीबों के हिस्से का शत-प्रतिषत पैसा उसके खाते में जाये उसके लिए जनधन खाते, हर गरीब का पक्का घर, बिजली, शौचालय, रसोई गैस, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त आनाज, बीमारी के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, पेषन, बीमा, किसानों को सम्मान निधि, फसल बीमा, फसलों का समर्थन मूल्य, अनाज बिक्री में खुली छूट, क्रेडिट कार्ड, सस्ते ब्याज दर पर कृषि ऋण, कृषि उपकरणों में सब्सिडी, नये श्रम कानून, पी0एफ0 की अनिवार्यता, अन्यत्र काम करने पर आवास सुविधा, मुद्रा बैंक योजना, वन रैक वन पेंषन, डिजिटल भारत, किसान पार्सल एक्सप्रेस, जम्मू कष्मीर से धारा 370 की बिदाई, नागरिक संषोधन कानून, तीन तलाक गैर कानूनी, एक देष एक राषन कार्ड, राममंदिर निर्माण, एक देष एक टैक्स, 100 से अधिक उपग्रह की अतंरिक्ष में स्थापना, चन्द्रयान यात्रा, कोरोना वैष्विक महामारी से बचाव तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ाना, मूल्यों पर आधारित राजनीति की स्थापना जैसे अनेक प्रयास हैं जिनके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रषंसा के योग्य है। पहली वार देष पूरे विष्वास के साथ मोदी के हाथों सुरक्षित और आगे बढ़ रहा है सरकार पर हर किसी का हक है यह मोदी जी ने सुनिष्चित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page