जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में कोरोना का कहर जारी

बीते चौबीस घण्टे मे 92 व्यक्ति पॉजिटिव

जबलपुर। कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर आज मंगलवार को 55 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 92 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । आज डिस्चार्ज हुये 55 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1813 हो गई है । वहीं कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 92 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2665 पहुँच गई है । पिछले 24 घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 57 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 795 हो गये हैं । आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक 854 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं 992 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 47185 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page