डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
यातायात नियमों के तहत काटा चालान

समनापुर के बम्हनी रोड में की गई चालानी कार्यवाही

डिंडोरी/समनापुर। जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत बम्हनी रोड में कल बुधवार को थाना समनापुर ने यातायात नियमों को ना मानने पर ऑटो चालकों के खिलाफ चालान काटे गए। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान सवारी बस,गामा, तूफान आदि बंद है,जिस कारण ऑटो चालक मनमानी पूर्वक क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर लाते ले जाते नजर आ रहे हैं, जिन पर समनापुर थाना द्वारा यातायात नियमों को ना मानने पर ऑटो चालकों के खिलाफ पांच पांच सौ रुपए की चालानी कार्यवाही कर हजारों रुपए की राजस्व वसूली की गई है।



