दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

बस्ती के पास पहुंचा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर पकड़ा गया

दमोह । बारिश के मौसम में सांप बिच्छू मगरमच्छ घड़ियाल जैसे विभिन्न जीव जंतु विचरण करने रहवासी क्षेत्रों में निकल जाते हैं। ग्रामीण एवं जंगली इलाकों में इन सब जीव-जंतुओं का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। जब वह रहवासी क्षेत्रों की ओर खाना पानी की तलाश में चल पढ़ते है। शनिवार को एक ऐसा ही घटना क्रम सामने आया जहाँ सगोनी रेंज की सगरा बीट के ग्राम सगरा में सुबह गांव से लगी नहर से होते हुए 9 फीट का मगरमच्छ वस्ती के पास पहुंचने से गांव अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। दहशतजदा ग्रामीणों ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की टीम की टीम को दी गई। सूचना लगते ही सगोनि रेंजर गणेश दुबे डिप्टी रेंजर राकेश भट्ट बीटगार्ड हलधर भगीरथ अहिरवार ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मसक्कत के बाद 9 फीट के मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया और मगरमच्छ को पकड़ कर वन विभाग के बाहन से मगरमच्छ के लिए संरक्षित रानीदुर्गावती अभ्यारण सिंगौरगढ़ जलाशय में छोड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page