शहपुरा विधायक ने वितरित किए पानी के टैंकर

लोगों को मिलेगी पानी की समस्या से निजात
जबलपुर दर्पण डिंडोरी ब्यूरो
जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र मरावी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता की मांग पर विधायक निधि से छः पानी के टैंकर विक्रमपुर से वितरित किए हैं।बताया गया कि विगत कई वर्षों से ग्राम के लोगों को पीने के पानी की समस्या होती थी।समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने ग्राम सारसताल,परासी,नरिया,दर्री मोहगांव,सहजपुरी व सरई के गांवों में पानी के टैंकर विधायक निधि से वितरित किए गए। क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि कोरोना के कारण विधायक निधि का बजट बहुत कम दिया गया है जैसे ही विधायक निधि का बजट आता है आने वाले समय में मैं और भी ग्राम पंचायतों में जहां पानी की समस्या है टैंकर का वितरण किया जाएगा,उन्होंने कहा मेरी विधानसभा में सबसे ज्यादा पानी की समस्या है और मेरा पूरा ध्यान मेरे विधानसभा से पानी की समस्या का निजात दिलाना है।टैंकर प्राप्त करने के बाद ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच एवं ग्राम वासियों ने विधायक के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया है।



