डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत चटुआ में रोजगार सहायक का बोलबाला

फर्जी मस्टररोल जारी कर निकाली जा रही राशि

जबलपुर दर्पण डिंडोरी ब्यूरो।

जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ में रोजगार सहायक अशोक चंदेल की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। रोजगार सहायक सहित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार इस कदर मनमानी करने पर हावी है कि मनरेगा के तहत फर्जी मस्टररोल जारी कर पैसे निकाले जा रहे हैं एवं एक ही व्यक्ति के दो बार बैंक खाता लिंक कर रोजगार गारंटी के तहत शासकीय राशि में हेराफेरी कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व में जिला कलेक्टर,जिला पंचायत व जनपद पंचायत से की जा चुकी है, बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।

पैसा निकाल लिया पूरा,निर्माण कार्य पड़ा अधूरा

शिकायत में उल्लेख किया गया कि ऐसे दुकानदार जो जिला मुख्यालय में रह कर व्यापार करते हैं,उनके नाम से रोजगार सहायक द्वारा हाजिरी भरकर राशि निकाली गई।माध्यमिक शाला के बाउंड्रीवाल,सीसी रोड, शोंचालय आदि निर्माण कार्य अपूर्ण हैं जबकि जिम्मेदारों द्वारा कार्य पूर्ण होने के नाम पर राशि मनमानी पूर्वक निकाले जाने के आरोप लगाए गए हैं।जिला प्रशासन को की गई शिकायत में मास्टर रोल,बिल बुक आदि की छायाप्रति संलग्न भी की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द ही जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page