स्व. अवधेश पटैल जी के छायाचित्र का अनावरण सम्पन्न


जबलपुर दर्पण नरसिंहपुर ब्यूरो प्रशांत कुर्मी (सोनू )
जिले के कामती ग्राम में बीते दिवस माधव समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कामती के संस्थापक प्राचार्य स्व अवधेश पटैल के छायाचित्र का अनावरण विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया एवं अतिथियों सहित उपस्थित जनों ने छायाचित्र का अनावरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राकेश उदेनिया ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में स्व अवधेश जी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संघ एवं सरस्वती शिशु मंदिर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। विद्या भारती के प्रांतीय अध्य्क्ष राजकुमार आचार्य ने अपने उदबोधन में कहा की संघ के कार्य को ग्रामीण क्षेत्रो में आगे बढाने में अवधेश जी ने बहुत मेहनत की थी। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन बसंत जोशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन हेमंत पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुकेश मरैया, हरिनारायण ममार, सर्वेश शर्मा, ओम प्रकाश कौरव, रवि पटैल, अशोक पटैल, नरेंद्र नामदेव, शालिगराम पटैल, नरेश कौरव, युवराज कौरव, सोमनाथ कौरव सहित विधालय परिवार के भी सदस्य उपस्थित रहे।



