बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश
10 मरीज कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर दर्पण बालाघाट ब्यूरो हितेन चौहान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीएमआर लैब जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट में 10 और मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इन मरीजों की ट्रेवल एवं कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है. इनमें से अधिकांश मरीज वारासिवनी तहसील के ग्राम हुड़कीटोला के हैं जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आए हैं. इन मरीजों को उपचार के लिए आईटीआई के पीछे बूढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.



