मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

कृषि भूमि को अनुमति कर विक्रय एवं उपयोग करने पर किया नोटिस जारी


शहडोल।वीरेंद्र प्रताप सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा ने जानकारी दी हेै कि हल्हा पटवारी चांपा नम्बर 72 द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर तहसीलदार सोहागपुर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि ग्राम चांपा में कृषि भूमियों को बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के भू स्वामी उन्हें छोटे-छोटे भूखण्डो में विभाजित कर उनका विक्रय, उपयोग एवं स्वरूप परिवर्तन किया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चांपा के खसरा नम्बर 479/2/1 भू-स्वामी राम भूषण पाण्डेय पिता रोहणी प्रसाद पाण्डेय, खसरा नम्बर 479/2/2 शक्ति सिंह रावत पिता मेहरवान सिंह निवासी नौरोजाबाद, खसरा नम्बर 479/2/3 अरूण विकास अरोरा पिता करमचंद अरोरा वगैरह साकिन शहडोल, खसरा नम्बर 479/2/4 श्री लवली सिंह पति पंकज सिंह, खसरा नम्बर 479/2/5 पुष्पेन्द्र कुमार सिंह पिता शिवेन्द्र प्रताप सिंह साकिन पाण्डवनगर, खसरा नम्बर 479/2/6 श्रीमती सुमन जैन पति सतीश चन्द्र जैन पुरानी बस्ती, खसरा नम्बर 479/2/7 श्रीमती संजू सिंह पति अरूण सिंह पुरानी बस्ती शहडोल, 479/2/8 सचिन कुमार गुप्ता पिता विजय गुप्ता निवासी शहडोल, 479/2/9 श्रीमती रत्ना सिंह चंदेल पति शिवकुमार चंदेल पांडव नगर, 479/2/10 पवन कुमार पाटकर पिता मदन कुमार पाटकर शहडोल, 479/2/11 श्रीमती रंजन सिंह पति सत्येंद्र सिंह बघेल सहायक इन शहडोल, 479/2/12 संजय कुमार मिश्रा पिता चंद्रमा प्रसाद मिश्रा निवासी पपौंध, 479/2/ 13 श्रीमती सीमा सिंह पति भूपेंद्र सिंह शहडोल, 479/2/ 14 संदीप कुमार यादव पिता शिवपूजन यादव कोतमा, 479/2/ 15 संतोष कुमार यादव पिता शिवपूजन यादव सकिन कोतका, 479/2/ 16 जसविंदर कौर पति भूरा सिंह बलपुरवा , 479/2/17 भारत निरंजन गुप्ता पिता मोहनलाल गुप्ता पड़मनिया, 479/2/ 18 श्रीमती रेखा मिश्रा पति दीपक कुमार मिश्रा 479/2/19 श्रीमती प्रतिभा सिंह पति भारत सिंह शहडोल, 479/2/ 20 श्रीमती ममता सिंह पति नीलेश कुमार सिंह 479/2/21 अंबिका प्रसाद जायसवाल पिता सुग्रीव जायसवाल, 479/2/22 विनोद कुमार सिंह पिता स्वर्गीय कैलाश सिंह देह 479/2/23 अंकित कुमार तिवारी पिता परमानंद तिवारी धनपुरी 479/2/24 श्रीमती संगीता मौर्य पति रामनरेश मौर्य 479/2/25 श्रीमती सुमन तिवारी पति दिनेश तिवारी धनपुरी, 479/2/26 श्रीमती कमलजीत कौर पति सोहन सिंह रीवा 479/2/27 प्रवीण कुमार सिंह पिता सत्य प्रकाश सिंह अमलई 479/2/28 नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव पिता अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव 479/2/29 सुनील कुमार जायसवाल पिता गणेश प्रसाद जायसवाल अनूपपुर 479/2/30 श्रीमती सविता सिंह पति संजय सिंह शहडोल 479/2/31 रंजीत बिक्रम सिंह पिता सुदामा सिंह शहडोल को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर द्वारा कालोनी निर्माण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 के तहत प्रावधानिक पंजीयन को कराएं बिना अपनी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को भूखण्डित कर विक्रय करना अवैध कालोनी निर्माण के परिधि में आता है, जिसमें इसी अधिनियम 399 (ब) के अन्तर्गत कम से कम 10 हजार रूपये का जुर्माने का प्रावधान है, के परिपालन में नोटिस जारी कर 8 सितम्बर 2020 को 11 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर के न्यायालय में स्वयं अथवा विधिक प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने के लिये कहा गया है।
उपस्थित न होने की दिशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
………………..
फसल गिरदावारी के लिये आपत्ति दावा की तिथि 10 सितम्बर तक
शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। डिप्टी कलेक्टर ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में समस्त कृषकों हेतु फसल गिरदावारी का कार्य 31 अगस्त 2020 तक पूर्ण कर लिया गया है तथा खसरा में दर्ज की गई फसल की गिरदावारी की प्रविष्टि के संबंध में यदि किसी कृषक को आपत्ति हो तो अपना दावा/ आपत्ति संबंधित तहसील कार्यालय में 10 सितम्बर 2020 तक प्रस्तुत कर सकते है।
………………. .
जिले में अब तक 794.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में 01 सितंबर 2020 तक कुल 794.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें तहसील सोहागपुर में 776.0 मिली मीटर, तहसील बुढा़र में 724.5 मिली मीटर, तहसील गोहपारू में 861.0 मिली मीटर, तहसील जैतपुर में 1091.0 मिली मीटर, तहसील ब्यौहारी में 757.0 मिली मीटर, चन्नौडीें 773.5 मिली मीटर एवं तहसील जयसिंहनगर में 580.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
………………. .
बिना लक्षण वाले कोरोना महामारी के मरीज होम आईसोलेशन में रहकर हो सकते है कोरोना मुक्त- कलेक्टर

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी का संक्रमण प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा कोविड-19 बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है। मेडिकल कालेज शहडोल में कोरोना पाजिटिव मरीजों के इलाज हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इसी प्रकार सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपुरी, बुढा़र तथा अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी कोरोना मरीजों के लिये कोविड वार्ड बनाएं गए है।
कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के उपरांत ठीक हो रहे है। हमे वर्तमान समय में और अधिक सर्तक होने की आवश्यकता है।
इस समय प्रायः देखा जा रहा है कि बिना लक्षणों वाले कोरोना मरीज परिलक्षित हो रहे है, यदि ऐसे मरीज जो कि कोरोना पाॅजिटिव है, लेकिन उनके लक्षण नही दिख रहे है तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री फारनेहाइट से कम तथा SPO2 95 प्रतिशत से अधिक है, सांस लेने में तकलीफ नही है, सीने में दर्द या जकड़न नही है तथा उनकी उम्र 60 वर्ष से कम है और वे डायबिटिज, हायपर टेंशन, अंग प्रत्यारोपण, कैंसर, एचआईव्ही आदि से पीड़ित नही है तो वे अपने चिकित्सक के सलाह से चाहे तो होम क्वारेटाइन में रह सकते है।
होम क्वारेटाईन में रहने पर यह ध्यान रखे कि उनका कमरा, बाथरूम अलग हो जिससे परिवार को संक्रमण न हो साथ ही मास्क लगाना तथा दो गज की दूरी ही कोरोना से बचा सकती है, समय-समय पर साबुन से हाथ धोऐं तथा एल्कोहल युक्त सेनेटाईजर से सेनेटाइज रहे तथा अपने कपड़े एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोइड़ से साफ करे।
होम आईसोलेशन के मरीज किसी भी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल न हो तथा घर में रह कर संतुलित आहार, तरल पेय पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लें एवं व्यक्तिगत सुरक्षा तथा साफ-सफाई रखें।
कलेक्टर ने कहा कि वें चिकित्सक तथा रैपिड़ रिस्पाॅन्स टीम के सतत सम्पर्क में रहे और प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सक को प्रदाय करे ताकि उनका अनुश्रवण किया जा सकें।
………………..

जिले के 19 क्षेत्र कंटेंनमेंट एरिया से मुक्त
शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने जिले के शहडोल नगरीय क्षेत्र में ग्राम सिंहपुर, वार्ड नंबर 5/7 पांडव नगर शहडोल, वार्ड नंबर 3 पाली रोड शहडोल, बल पुरवा शहडोल, न्यू गांधी चौक शहडोल, बी- 202 स्वास्तिक गैलेक्सी शहडोल, गणेश मंदिर बुढार रोड शहडोल, वार्ड नंबर 39 पुरानी बस्ती शहडोल, वार्ड नंबर 14 घरौला मोहल्ला शहडोल, वार्ड नंबर 18 स्वास्तिक गोल्ड के सामने घरौला शहडोल, पुलिस लाइन शहडोल तथा विकासखंड ब्यौहारी के वार्ड नंबर 18 बनसुकली चौराहा से मोदी पेपर मार्ट में मेन मार्केट ब्यौहारी, विकासखंड बुढार के थाना धनपुरी, वार्ड नंबर 3 बुढार, एसडीओपी ऑफिस धनपुरी, वार्ड नंबर 3 रीजनल हॉस्पिटल धनपुरी, बनियान टोला बुढा़र, वार्ड नंबर 2 ग्राम बकहो तहसील बुढार, नूरुस्लाम पिता रमजान के घर से नूर मोहम्मद हाफिज के घर तक झिंकबिजुरी जैतपुर कुल 19 स्थानों में घोषित कंटेनमेंट एरिया पर लगे हुए समस्त प्रतिबंधों को आज 1 सितंबर 2020 की मध्य रात्रि से मुक्त किया गया है।
कंटेनमेंट जोन को स्केलिंग डाउन करते हुए 4 मानको का पालन किया जाना अनिवार्य है। जिसमें 14 दिवस तक अन्य पाॅजिटिव केसो का नही मिलना, समस्त हाई रिस्क तथा कॅम्यूनिटी कन्टेक्ट का 14 दिवस का क्वारेंटाइन समय पूर्ण किया जाना।

माइल्ड पाॅजिटिव केस का 14 दिवस होम आइसोलेशन पूर्ण किया जाना एवं कंटेनमेंट एरिया का रिस्क एसेसमेंट किया जाना। जिसके तहत समस्त हाई रिस्क तथा कॅम्यूनिटी कन्टेक्ट का 14 दिवस का क्वारंटाइन दिवस पूर्ण कर लिया गया एवं उक्त अवधि में स्क्रीनिंग के दौरान बुखार, खांसी के मरीजो की जानकारी निरंक पाई गई। फलतः कंटेनमेंट एरिया का रिस्क एसेसमेंट शून्य है।
………………. .
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 सितंबर को अनूपपुर आएंगे और करेंगे निर्माण कार्यों का
भूमि पूजन एवं लोकार्पण

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 सितंबर 2020 को अनूपपुर आएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 सितंबर को प्रातः 10:50 बजे वायुयान से भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11:50 बजे रीवा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री रीवा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे रीवा से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे हवाई पट्टी उमरिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दोपहर 2:35 बजे हवाई पट्टी उमरिया से हेलीकॉप्टर द्वारा अनूपपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम 5:00 बजे अनूपपुर से उमरिया के लिए रवाना होंगे।
………………. .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page