मध्य प्रदेशरीवा दर्पण

विभिन्न मागो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन


रीवा। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर एवं कामरेड लालमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में देश के किसानो की ज्वलंत समस्याओ को लेकर एवं शासन एवं प्रषासन के संज्ञान मे लाकर तत्काल समाधान करने के लिए जिला प्रशासन एवं शासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए भारत एक दशक से अभूतपूर्व मंदी का सामना कर रहा है यदि कार्पोरेट को एक तरफ छोड दे तो कुल एसएमएसएई, यहा तक कि बड़े उद्योग सेवा क्षेत्र भी सरकार की कारपोरेट के लिए और उनके राजनैतिक यारो कार्पोरेट परसत नीतीयो से चुभन महसूस कर रहा है? सबसे खराब हालत कृषि के क्षेत्र में है किसानों को उचित दर पर उत्पादन का लाभ नहीं मिल पाता समय पर खाद की उपलब्धता नहीं हो पाती है, जिससे आज किसान मारा-मारा फिर रहा है। यूरिया के लिए किसान लाइन लगाने पर मजबूर है दर-दर की ठोकरें खा रहा है उक्त सभी समस्याओं को लेकर 17 बिन्दु का ज्ञापन पत्र अनुविभागीय अधिकारी तहसील गुढ़ रीडर संतोष पांडेय को आशय का सौपा गया कि आपत्तिजनक कृषि विरोधी जन्म विरोधी अध्यादेश को वापस लिया जाय। कोविड 19 से पीड़ित लोगो कोशिश प्रतिमाह 7500/-रू छह माह तक और प्रति एक परिवार को छह माह तक 10 किलो आनाज मुहैया कराया जाय। मनरेगा मे सभी ग्रामीण मजदूर परिवार को 200 दिन काम ओर 600/-रू प्रतिदिन वेतन दोहरा बेरोजगारी भत्ता दिया जाय। बढे हुए पेट्रोल डीजल और अन्य लागत वाली चीजो के दाम वापस लिया जाय। सार्वजनिक खाद्य सुरक्षा और जन वितरण प्रणाली लागू किया जाय। किसानो के समस्त कर्ज माफ किया जाय। किसानो को 10000/-रू मासिक पेंशन दिया जाय। किसान आयोग की सिफारिश के अनुसार धान सोयाबीन गेंहू आदि फसलो के लिए एमएसपी मे बढोतरी किया जाय। 14 साल आयु के सभी बच्चो के लिए शिक्षा सुनिश्चित किया जाय। कोरोना महामारी से लडने के लिए केरल माडल केरल आधार पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था लागू किया जाय। यूरिया डेएपी उपलब्ध कराये जाय ता कि कृषको को सुविधाजनक हो । नीट परीक्षा का हर जिला मे परीक्षा केन्द्र बनाया जाय। गरीब परिवार के बी पी एल से नाम जोडा जाय। गुढ से भैरव बाबा तक पी.सी.सी. रोड का निर्माण कार्य हो रहा है जो गुणवत्ताविहीन हैं जिसकी जाँच करा कर पुनः से निर्माण कार्य कराया जाय। बदवार से सीतापुर तक सडक बनाया जाय दुर्घटना आये दिन घटना घटित होती है। ग्राम पंचायत बडागँव जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा मध्य प्रदेश के व्यापक भ्रष्टाचार का उच्चस्तरीय जाँच कराई जाय एवं संलिप्त अधिकारी दोषी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाए।
अखिल भारतीय किसान सभा यह आशा करती है देश और किसानो अथवा जनहित मे आदेश कर केन्द्र सरकार को अदेशित कर कृषि विरोधी अध्यादेश वापस करने केरल पैटर्न लागू करने का निर्देश करे ताकि देश सुरक्षित रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कामरेड लालमणि त्रिपाठी, बैजनाथ मिश्रा, महेंद्र दुबे, मनीष कुशवाहा, बाबूलाल केवट, भूपेंद्र कुशवाहा, राधिका विश्वकर्मा, संतोष पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page