खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

प्रशासन की उपेक्षा का शिकार टेंट व्यवसाईयों का कारोबार।

जबलपुर टेंट एसोसिएशन की हड़ताल का तीसरा दिन।

जबलपुर। टेंट व्यवसाईयों के प्रति प्रशासन का उदासीन रवैया समझ से परे है। अपनी रोजी रोटी और रोजगार के प्रति चिंतित टेंट व्यवसाई आने वाले सीजन को लेकर बड़ी ही उलझन भरे हालात में है। ना तोो नया ऑर्डर ले पा रहे हैं और ना ही अपने ग्राहकों को कोई आश्वासन दे पा रहे हैं।
वरना पहले तो इनके पास तारीखों की कमी रहती थी।
पर आज आने वाले ग्राहकों को मना करना ठीक ऐसा ही लग रहा है जैसे खुद अपनी रोजी-रोटी को अपने से दूर करना। लेकिन उनकी मजबूरी भी है और प्रशासनिक पाबंदी भी। इसी पाबंदी के खिलाफ सारे पेंटहाउस आई एकत्र होकर हड़ताल पर बैठे हैं उनका कहना है कि जब पुराना फोटो कल का सख्ती से पालन करने के लिए तैयार हैं तब प्रशासन को भी उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए।
यदि प्रशासन सही समय पर इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले पाता है तो आने वाले सीजन में इसका खामियाजा न केवल टेंट के कारोबार को भुगतना पड़ेगा बल्कि इससे जुड़े तमाम लोग बेरोजगार ही रहेंगे और उनके सामने रोजी-रोटी के साथ-साथ भुखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी। इसलिए सभी ने इस बात की मांग की है कि आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले सभी उत्सवों में सम्मिलित होने वाले लोगों की संख्या कम से कम 1000 होनी चाहिए।
टेंट व्यवसाई इस बात का आश्वासन भी प्रशासन को दे रहे हैं। कि वह कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क के नियमों का पालन करेंगे। आज की हड़ताल के कार्यक्रम के तहत सभी टेंट व्यवसाई गोरखपुर स्थित खालसा टेंट हाउस में कट्ठा हुए और वहां से ग्वारीघाट तक अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर, समाज और प्रशासन के सामने अपनी व्यथा रखी।
इस हड़ताल में टेंट व्यवसाई यों के साथ लाइट, साउंड, फ्लावर डेकोरेशन, ऑर्केस्ट्रा, बरात घर, कैटरर्स, एलईडी यही उत्सव वह से जुड़े सभी कारोबारी हड़ताल पर हैं। इस संगठित महासंघ की ओर से अशोक ओबराय ने बताया कि करो ना कॉल में सरकारी प्रतिबंधों के चलते पूरा का पूरा टेंट का कारोबार धराशाई हो गया है और इसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए हमारी मांग है कि कम से कम 500 से 1000 लोगों को उत्सव में सम्मिलित होने की अनुमति सरकार की तरफ से दी जानी चाहिए।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में अशोक ओबेरॉय जी, राजु राय जी राजेशगुप्ता, गुड्डा अग्रवाल, राजू खालसा जीआशीष भट्ट, नवीन साहू, अरविंद यादव, जितेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, सरबजीत सिंह भाटिया, दीपक रजक, रोहित डेनियल, शरद विश्वकर्मा, महेश बजाज, बबलू अग्रवाल,पवन केसरवानी, राहुल भोजक, विकाश जैन, विनोद राठौर, राजेन्द्र पटेल, नरेंद्र पोपली, दीपक तिवारी की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर रामपुर नर्मदा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page