नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सड़को पर भवन निर्माण मजदूर निर्मित मजदूर प्रतीक्षालय पड़ा सुनसान

गाडरवारा। मुख्य बाजार में रोज मजदूर खुले में रोड पर खड़े रहकर करते है काम पर जाने का इंतजार यातायात होता है रोज बाधि।जिला नरसिंहपुर के गाडरवारा में सुबह ह्रदय स्थल झंडा चौक पर भवन निर्माण का कार्य करने वाले रोजनदारी से काम करने वाले इन मजदूरों को भीड़ लगी रहती है जिनके लिए यहाँ किसी भी प्रकार की कोई सुविधा व्यवस्था नही है बैठने का कोई स्थान नही है सड़को पर घण्टो इंतजार करने के बाद कहि जाकर कुछ काम मिल गया तो काम पर चले जाते है लेकिन जब तक इन मजदूरों की भीड़ सड़को पर लगी रहती है दुकानदारों व शहर वासियों को यहाँ से वाहन निकालना या पैदल निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है कई बार तो जाम लग जाना भी आम बात है।

गौरतलब है कि पूर्व में नगरपालिका परिषद द्वारा इन मजदूरों के लिए एक प्रतीक्षालय टीन शेड लगाकर पुरानी गल्ला मंडी में बनाया गया है जो निर्माण होने के बाद भी शोभा की सुपारी बना हुआ है जिस उद्देश्य से बनाया गया था उसका उपयोग आज दिनांक तक क्यों नही किया जा रहा इस पर आज तक किसी भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि या मजदूर संगठनों ने गौर ही नही किया जबकि पुरानी गल्ला मंडी में काफी ज्यादा जगह खाली पड़ी हुई है जो कि मजदूरों के लिए पर्याप्त है जहाँ पर आसानी से छांव में बैठकर भवन निर्माण कार्य करने वाले मजदूर काम के लिए इंतजार कर सकते है इससे आमजन को यातायात व भीड़ से भी निजात मिलेगी और शासन ने जिस शासकीय राशि का इस्तेमाल इस निर्माण कार्य मे किया है उसकी भी सार्थकता सिद्ध होगी।शासन के उच्च व जिम्मेदार अधिकारियों से गुजारिश है अगर वह चाहे तो इस महामारी के दौर में इस महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सदैव कार्य करने वाले मजदूरों के संगठनों से बात कर स्थान परिवर्तन कर व्यवस्थित रूप से मजदूर प्रतीक्षालय में बैठने का आदेश देवे ताकि झंडा चौक जो कि संकुचित जगह है वहाँ यातायात भी सुचारू रूप से चले व पुरानी गल्ला मंडी स्थित मजदूर प्रतीक्षालय के आसपास काफी जगह है जिसमे प्रत्येक मजदूर सोशल डिस्टेंस में आसानी से रुककर काम का इंतजार कर सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page