मजदूर संघ की मांग पर जिला परियोजना अधिकारी ने जारी किए लेटर

हितग्राही मूलक योजनाओं का सही क्रियान्वयन करने के निर्देश
जबलपुर दर्पण डिंडोरी ब्यूरो।
जिले में शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं में सही क्रियान्वयन ना होने पर जिला परियोजना अधिकारी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शासकीय योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि मजदूर श्रमिक संघ द्वारा लंबे समय से ज्ञापन व शिकायत के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन कराए जाने की मांग की जा रही थी, संज्ञान में लेते हुए जिला परियोजना अधिकारी ने जिले के शाहपुरा, अमरपुर, बाजाग, करंजिया, समनापुर डिंडोरी व अमरपुर जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोटिस जारी कर शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं, हितग्राही मूलक योजना सहित अन्य मे शत् प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।



