डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई

जबलपुर दर्पण डिंडोरी ब्यूरो।

जिला महिला कांग्रेस डिंडौरी अध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के द्वारा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, उनकी छायाचित्र पर फूल माला अर्पित किया गया, इसके पश्चात श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महान शिक्षाविद, महान दार्शनिक, महान वक्ता, विचारक एवं भारतीय संस्कृति के ज्ञानी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रतिभा के धनी थे। भारत को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाले महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान के रूप में सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है।देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति राधाकृष्णन पेशे से टीचर थे, वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान विचारकऔर भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएऐं दी इस अवसर पर महिला कांग्रेस की निशा धुर्वे,किरन बाई, रूकमणि बाई, शांता बाई,बैजयंती बाई, श्रीमति बाई,जयंती बाई सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page