उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

परिषद में हुई स्मार्टसिटी बैठक का कांग्रेस ने किया विरोध

उमरिया। ब्लॉक कांग्रेस ने शुक्रवार को नगरपालिका चंदिया में स्मार्टसिटी सम्बन्ध में ली गयी बैठक का विरोध किया है,इस सम्बंध में शनिवार को तहसीलदार रमेश रावत को ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शित किया है।शिकायत में ब्लॉक कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के महीनों संघर्ष के बाद चंदिया को स्मार्ट सिटी का तोहफा मिला और अब नगर के विकास एवम स्मार्ट सिटी सम्बन्ध में हो रही बैठक में कांग्रेसजनों को दूर किया जा रहा,जो न्यायोचित नही है।शिकायती प्रपत्र में यह भी उल्लेख है कि शुक्रवार को हुई बैठक में नगर की मूलभूत अवश्यक्ताओं एवम सुव्यथित नगर निर्माण पर बिल्कुल जोर नही दिया गया है।कांग्रेस का यह भी आरोप है कि बैठक में महज चिन्हित राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया,बैठक में न तो कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया और न स्थानीय गणमान्य नागरिकों को ही बुलाया गया है।ज्ञापन के दौरान मुकेश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष,मुख्तियार खान जिला महामंत्री, संजय अग्रवाल अध्यक्ष कमलनाथ विचार मंच, इशरत खान मंडल अध्यक्ष चंदिया, वंश रूप शर्मा,बलभद्र एडवोकेट, मुख्तार एडवोकेट, संतोष अग्रवाल, मिस्टर सिंह, लल्लू भाई ,झल्लू कॉल पूर्व पार्षद, सुधीर श्रीवास्तव दुर्गा गुप्ता बाबू सोनी सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page