उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

मजदूरों के सहारे अतिक्रमणकारियों ने वन चौकी पर किया हमले का प्रयास

मौके पर पहुंचा कई थानों का पुलिस बल,गंभीर हादसा होने से टला

अतिक्रमणकारियों ने पहले से बना रखी थी योजना

उचेहरा। वन परीक्षेत्र उचेहरा के अंतर्गत बन चौकी पटिहट में मजदूरों के सहारे अतिक्रमणकारियों ने अनशन के नाम पर वन चौकी पर उस समय हमला बोल दिया जब सांकेतिक अनशन चल रहा था।अतिक्रमणकारी लाठी और कुल्हाड़ी लेकर बड़ी संख्या में पहुंचने लगे और गेट में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ करने लगे वही मौके परस मनिया चौकी का जब पुलिस बल पहुंचा तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ स्थित और अधिक ना बिगड़ जाए इसलिए कई थानों का पुलिस बल और वन विभाग का अमला बुलाया गया । बता दें कि परस्मानिया चौकी से सिया शरण मुंशी और आरक्षक प्रमोद गुप्ता ने बड़ी सूझबूझ से काम करते हुए चमन कार्यों को शांत किया बता दें कि एसडीओ नागौद के पहुंचने पर अनशन कारियों को समझाइश देकर अनशन समाप्त करवाया गया। गौरतलब है कि पहाड़ी अंचल में कई जगह अतिक्रमणकारियों द्वारा जंगल का बुरी तरह से सफाया किया जा रहा है और वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है तो तरह-तरह के आरोप लगाकर उनको दबाने का प्रयास किया जा रहा था। नेतागिरी करने वाले लोग मजदूरों का सहारा लेकर बन चौकी पर हमला करने के लिए पहुंच गए घटना के संबंध में बताया गया कि 11:00 बजे तक तो सब ठीक ठाक था इसके बाद पहाड़ी अंचल के आदिवासी नेता के पहुंचते ही लोग अराजक होने लगे और कुल्हाड़ी से गेट पर तोड़फोड़ करने लगे। हालात देखकर यह लग रहा था कि यदि गेट टूट जाएगा तो अंदर मौजूद वन अमला पर घातक हमला हो सकता है।लिहाजा बड़ी मुश्किल के मामला शांत करवाया गया ।गौरतलब है कि क्षेत्र के अंतर्गत कई मजदूरों द्वारा वन विभाग में काम किया गया था और आरोप लगाया जा रहा था कि अभी तक भुगतान नहीं हुआ है इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिनका भी पैसा बाकी है वह उनके बैंक खातों में ही जाएगा करने का कोई प्रावधान नहीं है
इस बात को लेकर जहां दर्जन भर मजदूर थे वही 2 सैकड़ा अतिक्रमण कारी भी मौजूद रहे इस मामले को हवा देने लगे और वन विभाग पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी तरह परेशान ना किया जाए बता दें कि पहाड़ी पटिहट अंचल के कई क्षेत्रों में हजारों एकड़ जंगल का सफाया कर के खेती की जा रही है इस मामले में वन विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा कहां-कहां का पुलिस बल पहुंचा पटिहट बता देगी इस आंदोलन को देखते हुए नागौद पोड़ी मैहर जसो कोठी सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा इसके साथ ही वन अमला भी बड़ी संख्या में पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page