कटने जा रहीं 21 नग भैंस जब्त मुखबिर की सूचना पर भरौली चौकी की कार्यवाही

उमरिया। बाजार मे कटने जा रही 21 नग भैंसों को जब्त किया गया है, मुखबिर की सूचना पर भरौली चौकी पुलिस ने देर रात बड़ी कार्यवाही की है॥ मामले के संबंध मे चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन क्रमांक एम पी 20 एच बी 5795 मे लोड होकर भैंसें जा रही है, जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर वाहन को रोक कर जांच की गई तो पता चला कि उसमें 19 नग भैंस व 2 नग पड़ा लोड कर शहडोल से सतना जा रहा है, जिसको जब्त करते हुए वाहन चालक मनोज पिता बलदेव दाहिया निवासी सतना के विरुद्ध धारा 11घ, 11च, पशु कूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है॥ चौकी प्रभारी ने बताया है कि इस मामले मे आगे भी जांच की जायेगी कि उक्त भैंसे कहां और किसके कहने पर बेची गई है॥ गौरतलब है कि शहडोल से निकलकर उमरिया आने तक के रास्ते पर थाने और चौकियां है, लेकिन इसके बीच मे पुलिसिया कार्यवाही न होना एक बड़ा सवाल है॥ बहरहाल मामले मे भरौली पुलिस ने जीरो पर कायम करते हुए मामला कोतवाली पुलिस को सौंपा है॥



