मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया शिक्षकों का सम्मान

अज्ञानता के अंधकार में दीपक के समान हैं शिक्षक-राकेश तिवारी


जबलपुर दर्पण मण्डला ब्यूरो

शिक्षक समाज का वह हिस्सा हैं जो समाज को आलोकित करने का दायित्व निभाते हैं। किसी भी राष्ट्र के विकास का दर उसकी साक्षरता दर से निकाली जाती है। अर्थात कोई भी कितना विकसित है यह उस राष्ट्र के नागरिकों के शिक्षित होने की स्तिथि से संभव होता है। देश की रक्षा सेना के जवान करते हैं और देश को शिक्षित करने का कार्य शिक्षक करते हैं। यह अपने आप में सर्वोत्कृष्ट कार्य है और शिक्षकों के इस कार्य को सम्पूर्ण राष्ट्र नमन करता है। अज्ञानता के अंधकार में शिक्षक दीपक के समान है। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड राकेश तिवारी का, जिन्होंने कल शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने शिक्षकों की समाज निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के समस्त शिक्षकों को आमंत्रण की बजाय प्रतीक स्वरूप शिक्षकों के संघो के अध्यक्षो को आमंत्रित किया गया और सम्पूर्ण संघ के सदस्य शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक कांग्रेस संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, ट्राइबल टीचर्स एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष डी के सिंगौर, आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष संतोष सोनी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश चौरसिया एवं अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष पी डी खैरवार को शॉल श्रीफल देकर प्रमाण पत्र भेंट किया गया एवं माला पहनाकर शिक्षक संघ के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक गणों ने इस सम्मान के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का आभार जताया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र तेकाम, एड संजय चौरसिया, अमित शुक्ला, सुनील उइके, इंद्रजीत भंडारी, पप्पू कछवाहा, मुकेश कछवाहा,खुब्बी लाल नायक शंकुन जंघेला, सुमन श्रीवास रोहणी स्वरूप, तंजीला अल्वी, जमुना उइके, रेखा परते, वंदना सोनी, सोनिया मरावी, भागा बाई सैयाम, सुभाष पांडे, सैयद मंजूर अली, पार्षद हनी बर्वे, आकाश चौरसिया, कुलदीप कछवाहा, रजनीश रंजन उसराठे, राजीव सोनी, शिवम तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, जावेद कुरैशी, सुरेश चौरसिया, मनोहर लाल यादव सहित काफी संख्या कांग्रेस जन व शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page