जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वन की सुरक्षा करने वाले अधिकारी ,निकले व्यपारी


जबलपुर। बरगी वन क्षेत्र में  रविवार को जहाँ सभी शासकीय कार्यालय में छुट्टी रहती हैं वहीँ बरगी वन छेत्र में एक अधिकारी को लम्बे समय से लकड़ी के कारोबार में हेराफेरी के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया हैं । बरगी वन अधिकारी ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी विजेंद्र कुमार झारिया द्वारा वनों की सुरक्षा हेतु विशेष गस्ती अभियान चला कर बरगी परिक्षेत्र के अंतर्गत बीट मरहापाठा के लोढी ग्राम में रिषी कुमार बरकड़े वल्द बीरसिंह बरकड़े द्वारा लम्बे समय से जंगल से अवैध कटाई कर सागौन के फर्नीचर बना कर अवैध व्यापार किया जा रहा था। बरगी परिक्षेत्र के वन अमला द्वारा आज औचक छापा मार कर भारी मात्रा में सागौन के लठ्ठे एवं सिल्लियां  व फर्नीचर बनाने में उपयोग कर रहे भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के औजार जब्त किए गये हैं।वनोपज के अवैध व्यवसाय में संलिप्त रिषी कुमार बरकड़े के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 1774/13 कायम कर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त वनोपज की मात्रा 32 नग = 0.514 घ.मी. है जिसका बाजार मूल्य लगभग 50000/- है। इस बड़ी कार्यवाही   के दौरान प.स.बरगी श्री के.बी.सिंह, प.स.बरगी नगर श्री नरेन्द्र पटेल, प.स.जोधपुर श्री राजेन्द्र गढे़वाल वनरक्षक अनिल पांडे, शिवेंद्र यादव, मूलचन्द मरावी, बिहारी लाल सेन,नीरज भारिल,सुनील तिवारी, राकेश करपेती,रामकुमार पासी,स्थाई कर्मी छोटे लाल यादव, लक्ष्मण यादव,घनश्याम, राजू , जगदीश, रामसिंह,परसोत्तम आदि उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page