विधुत मण्डल की अनदेखी , गाँव के किसान 20 दिनों से हो रहें परेशान ।

ग्राम पंचायत सलैया के कछार गाँव का मामला
कटनी। बहोरीबंद तहसील के ग्राम कछार गाँव का मामला आया सामने । मीडिया के पास आकर लगाई गुहार पीड़ित गांव वासियों ने । गाँव के रहने वाले किसानों ने बताया कि विगत 20 दिनों से कछार गाँव के ट्रांसफार्मर दोनों बन्द व खराब हो चुके हैं । जिसकी जानकारी विधुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर विधायक तक जानकारी हैं लेकिन आज दिनांक तक इन खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बनाया गया । इतना ही नहीं इस बात की शिकायत निराकरण नम्बर 1912 व मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 181 पर भी की गई । जिसके आज दिनांक तक निवारण नही हो सका हैं । जिससे परेशान हो कर पीड़ित किसानों ने मीडिया के पास आ कर लगाई गुहार कि हमारी परेशानी का समाधान कराइये । कछार गाँव के इन सभी किसानों ने की मांग जल्द से जल्द हो सुधार कार्य – गुड्डा जैसवाल ,मुनीम जैसवाल , भागचन्द्र जैसवाल ,गंगाराम ,नारायण प्रसाद ,अमित तिवारी ,सोहन यादव ,सौरभ यादव ,आतिश खरे ,संघी भूमिया , रामलाल ,मनीष कोल ,हरीश पटैल ,जुगल यादव ,सोनू कुचबंदिया,राम शंकर ,राम गोपाल से साथ अन्य गांव वासी उपस्थित रहें ।



