पाटन में मुख्य मार्ग बदहाल

जबलपुर दर्पण ब्यूरो
यह पाटन का फ्रंट कमानिया गेट के सामने का मुख्य मार्ग है आप सड़क की हालत देख सकते हैं न जाने पाटन में कितने जनप्रतिनिधि आए और चले गए लेकिन जब से मुझे याद है तब से यह रोड बिल्कुल वैसी ही बनी हुई है पहले तो यहां पर प्राचीन काल में गिट्टी व डामल के कुछ अवशेष पाए जाते थे किंतु जब जबलपुर से रहली मार्ग का निर्माण हुआ अवशेष विलीन हो गए लगभग 100 किलोमीटर की सड़क का निर्माण हो गया लेकिन यह 100 फुट 15 साल से वैसी की वैसी ही स्थिति में तल्लीन है जब दिन में दो चार लोग यहां पर दुर्घटनाग्रस्त होने लगते हैं तब प्रशासन तरस खाकर यहां पर 2 4 ट्रक लाल मिट्टी डलवा देता है दो-तीन महीने बाद वही स्थिति आ जाती है पाटन प्रशासन से निवेदन है इस विषय पर ध्यान देकर कृपया इस विषय को उठाने का प्रयास करें।



