नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गौशाला बनवाने की युवाओं ने की मांग सौपा ज्ञापन

नरसिंहपुर। पूर्व में प्रदेश सरकार काँग्रेस ने हर पंचायत में गौशाला बनाने का वादा किया था पर 15 महीने सत्ता में रहने के बाद भी सड़कों पर अत्यधिक मात्रा में गौ माता घूमती हुई पाई जाती हैं जिससे अनेक बीमार गौ बिना इलाज के व बड़े वाहनों से अनेक गौ माता दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं क्योंकि वर्तमान समय में चीचली में इन्हें गौ माता की कोई भी रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं है तो गौ सड़को पर घूमने को मजबूर है रोजाना एन, टी,पी,सी प्लांट के लिए अनेक भारी वाहन रोजाना निकलते है जिससे गौमाता पर खतरा निरन्तर बना रहता है अतः युवाओ ने शासन से निवेदन किया है की नगरपरिषद चीचली अंतर्गत शासकीय भूमि पर सुव्यवस्थित गौशाला निर्माण हेतु शासकीय अनुदान जारी कर इसके निर्माण की व्यवस्था करने की कृपा करें युवाओं के गौमाता के प्रति इस पहल को कब तक सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि साकार रूप देते है यह आने वाला समय ही बया कर सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page