डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
खरीफ फसल के लिए किसान प्रस्तुत करें दावा आपत्ति

डिंडोरी।अधीक्षक भू-अभिलेख ने जिले के समस्त किसानों से अपील की जा रही है कि खरीफ फसल 2020-21 के दौरान बोई गई फसल के अनुरूप संबंधित हल्का पटवारी द्वारा फसल गिरदावरी की गई है अथवा नहीं यह किसान एप पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा उनके खेत में बोई गई फसल और पटवारी द्वारा की गई फसल गिरदावरी की जानकारी में भिन्नता हो तो संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क कर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। किसान एप के माध्यम से भी दावा/आपत्ति प्रस्तुत करना मान्य होगा। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निराकरण संबंधित तहसीलदार द्वारा 10 सितंबर तक किया जायेगा।



