मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

जिला चिकित्सालय के कोविड आईसीयू का निर्माण शीघ्र पूरा करें – हर्षिका सिंह

मण्डला।कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कोरोना महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल परिसर में की गई व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्हांेने फीवर क्लीनिक के बारे में विस्तृत जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने चिकित्सालय परिसर में कोरोना संक्रमित एवं संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से संक्रमित मरीजों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कोरोना मरीजों के लिए शासन से जारी दिशा-निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में निर्माणाधीन कोविड आईसीयू के निर्माण कार्य का जायजा लिया। आईसीयू के निर्माण कार्य की देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड में उपस्थित स्वास्थ्य अमले से चर्चा की। उन्होंने नर्स एवं अन्य स्टॉफ से वार्ड में प्रदान की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संदिग्ध मरीजों के स्वास्थ्य तथा उन्हें दी जाने वाली दवाईयों के बारे में बात की। श्रीमती सिंह ने कोरोना से बचाव के लिए जानकारी देने टेलीमेडीसिन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं के बारे में संबंधितों से सवाल किए। श्रीमती सिंह ने सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को कोरोना के मरीजों के साथ-साथ अन्य मरीजों के लिए भी सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, एसडीएम मंडला प्रथम कौशिक सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page